UP Pankh Portal uppankh.in Registration, यूपी पंख पोर्टल Login

UP Pankh Portal Login & Registration @ uppankh.in, यूपी पंख पोर्टल क्या है, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें, Uttar Pradesh Career Portal, UP Pankh Portal App Download

भारत सरकार देश की जनता को बहुत सी सुविधाओं के लिए पोर्टल व योजनाओं का निर्माण और  संचालन करती रहती है। इसके अलावा राज्य सरकार भी उसी प्रकार की योजना और पोर्टल का निर्माण और संचालन करती रहती है ताकि राज्य के नागरिकों का विकास हो सके और कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान कर भविष्य में सहयोग किया जा सके। इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए एक नए पोर्टल का आरंभ किया गया है। जिसका नाम यूपी पंख पोर्टल हैं।

UP Pankh Portal को विशेष कर छात्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। कक्षा 9 से 12 वीं पास करने वाले छात्रों के लिए इस पोर्टल पर करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध की गई है। जिससे छात्र अपना मार्गदर्शन कर सकेंगे। इस पोर्टल का लाभ केवल उत्तर प्रदेश राज्य के छात्र ही उठा सकते हैं। जिसके लिए छात्र छात्राओं को आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से UP Pankh Portal से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

UP Pankh Portal

UP Pankh Portal 2022

उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक पोर्टल की शुरूआत की गई है। जिसका नाम यूपी पंख पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के कक्षा 9 से 12 वीं तक के छात्र-छात्राएं करियर से संबंधित लाभ प्राप्त कर सकते हैं। UP Pankh Portal छात्र छात्राओं को करियर के लिए उन्हें काउंसलिंग की सुविधा प्रदान करेगा।

इसके अलावा सभी विद्यार्थी करियर से संबंधित अपनी किसी भी परेशानी या शंकाओं का हल प्राप्त कर सकते हैं। घर बैठे ही ऑनलाइन के माध्यम से सुविधा का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। जिसके लिए विद्यार्थियों को यूपी पंख पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा। विद्यार्थियों को सरकार पंख पोर्टल के माध्यम से पेशेवर काउंसलिंग प्रदान करवाएगी। अपनी रूचि के अनुसार छात्र छात्राएं अपने करियर का चुनाव कर सकेंगे। इसके अलावा किसी भी समस्या जानकारी के बारे में पेशेवर काउंसलिंग ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।

UP digishakti Portal Registration

उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल Key Highlights

आर्टिकल का नाम UP Pankh Portal
संबंधित बोर्ड का नाम माध्यमिक शिक्षा विभाग
उद्देश्य कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग की ऑनलाइन सुविधा
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं
राज्य उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://uppankh.in/
UP Scholarship Status

यूपी पंख पोर्टल का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी पंख पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग की ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना है। ज्यादातर देखा जाता है कि छात्रा बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपने भविष्य में क्या करेंगे, कौन सा कोर्स चुने या किस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाए गए इन सभी बातों के बारे में अपने माता-पिता या अभिभावकों से विचार करने में हिचकिचाते हैं या उनके घर में पढ़ा लिखा यह समझाने वाला व्यक्ति नहीं होता है तो छात्र अपना मार्गदर्शन नहीं कर पाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी पंख पोर्टल की शुरूआत की गई है।

UP Pankh Portal के माध्यम से छात्र अपने करियर से जुड़ी जानकारी, वोकेशनल कोर्स से जुड़ी जानकारी, कौशल से संबंधित जानकारी, छात्रवृत्ति और परीक्षा से जुड़ी जानकारी आदि प्राप्त कर सकते हैं। और किसी भी अच्छे कोर्स को जिसमें छात्र की सूची है अपनी योग्यता अनुसार उसमें अपना करियर बना सकते हैं। यूपी पंख पोर्टल के माध्यम से छात्रों को अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। हालांकि किसी भी छात्र का भविष्य उसके अच्छे मार्गदर्शन पर निर्भर करता है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं।

UP Pankh Portal पर छात्राओं के लिए उपलब्ध सेवाएं

  • उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल पर छात्रों के लिए कैरियर संबंधी जानकारी उपलब्ध होगी।
  • छात्र-छात्राएं इस पोर्टल के माध्यम से किसी भी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की पात्रता पूरी करनी होगी।
  • पंख पोर्टल के माध्यम से कॉलेज का चुनाव कर सकते हैं और किसी अच्छे कॉलेज में विद्यार्थी एडमिशन भी ले सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर छात्रों के लिए परीक्षा का ऑप्शन भी है। किसी भी परीक्षा की तैयारी करके छात्र परीक्षा दे सकते हैं।
  • UP Pankh Portal के माध्यम से छात्र अपने करियर से जुड़ी जानकारी, वोकेशनल कोर्स से जुड़ी जानकारी, कौशल से संबंधित जानकारी, छात्रवृत्ति और परीक्षा से जुड़ी जानकारी आदि प्राप्त कर सकते हैं।
  • छात्रों के लिए पंख पोर्टल पर बहुत सी सेवाएं उपलब्ध कराई गई है जैसे कौशल विकास से संबंधित सेवाओं में भी छात्र अपना भविष्य बना सकते हैं।
UP Free Laptop Yojana Details

UP Pankh Portal के लिए पात्रता

  • उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए विद्यार्थी सरकारी स्कूल में अध्ययनरत हो।
  • इस पोर्टल के लिए केवल उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी ही पात्र होंगे।
  • यूपी बोर्ड से पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं ही इस पोर्टल के तहत आवेदन कर सकेंगे।
  • कक्षा 9 से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा।

यूपी पंख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको प्रवेश का ऑप्शन दिखाई देगा।
UP Pankh Portal
  • आपको प्रवेश के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपको कुछ इस तरह का पेज दिखाई देगा।
उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल
  • जहां पर आपको लॉग इन करें का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको करियर डैशबोर्ड पर जाने के लिए लॉगइन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • इसके लिए आपको छात्र यूनिक आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • छात्र यूनिक आईडी और पासवर्ड के लिए आपको अपने प्रिंसिपल से संपर्क करके दर्ज करना होगा।
  • दर्ज करने के बाद आपको लॉग इन करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने करियर का पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आप विभिन्न प्रकार करियर संबंधी ऑप्शन को देख सकते हैं।
  • आप इन ऑप्शन में से अपनी रुचि अनुसार किसी भी एक ऑप्शन पर क्लिक कर करियर क्षेत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं उसमें आगे की शिक्षा हेतु बेहतर कॉलेज और एडमिशन संबंधी जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।
  • आपको और भी अनेक सुविधाएं इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होगी।
  • जिनका लाभ आप पंख पोर्टल पर लॉगइन करके उठा सकते हैं।

आईडी नंबर एवं पासवर्ड कैसे प्राप्त करें

यदि आपको यूपी पंख पोर्टल के अंतर्गत लॉगइन करना है और आपको अपना आईडी नंबर एवं पासवर्ड नहीं पता है तो आप अपने स्कूल/ कॉलेज के संबंधित टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके अपना आईडी नंबर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं इसके पश्चात आप सफलतापूर्वक लॉगिन कर सकते हैं

1 thought on “UP Pankh Portal uppankh.in Registration, यूपी पंख पोर्टल Login”

Leave a Comment