Rajasthan Free RSCIT Course for Female Online Registration, आरएससीआईटी फ्री कंप्यूटर कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, Last Date, Selection List
महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए राजस्थान सरकार द्वारा RSCIT (Rajasthani State Certificate Course in Information Technology) फ्री कोर्स के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके लिए केवल राजस्थान की महिलाएं या बालिकाएं ही आवेदन कर सकती है। फ्री कोर्स के लिए राजस्थान में कई बार गरीब परिवार से आने वाली महिलाएं और बालिकाएं कंप्यूटर कोर्स नहीं कर पाती है जिसके कारण में डिजिटल प्रक्रिया से अनजान ले जाती है। लेकिन अब राजस्थान फ्री कंप्यूटर कोर्स योजना चलाई गई है। जिसके माध्यम से महिलाओं को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया कराया जाएगा। इंदिरा गांधी शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना के तहत यह योजना चलाई गई है। RSCIT Free Course for Female के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक लाभार्थी इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

RSCIT Free Course for Female 2022
राज्य सरकार द्वारा इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना के तहत राज्य की महिला और बालिकाओं को राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स बिल्कुल निशुल्क करवाया जाएगा। इस फ्री कंप्यूटर कोर्स में कंप्यूटर की सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को बेसिक कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजस्थान की सभी वर्गों की महिलाओं यथा ग्रहणी, किशोरी बालिकाए, स्वयं सहायता समूह सदस्य, कॉलेज छात्राएं तथा बीपीएल, अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को राजस्थान नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से कंप्यूटर बेसिक कोर्स का प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। जिसके लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर के प्रशिक्षण का सारा खर्च राजस्थान सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
Rajasthan Berojgari Bhatta
राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स Key Highlights
आर्टिकल का नाम | RSCIT Free Course for Female |
शुरू की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
योजना का नाम प्रशिक्षण हेतु | इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना |
लाभार्थी | राज्य की बालिकाएं एवं महिलाएं |
उद्देश्य | कंप्यूटर की सामान्य जानकारी से अवगत कराना |
प्रशिक्षण अवधि | 3 माह (132 घंटे) |
राज्य | राजस्थान |
Free RSCIT Course की अंतिम तिथि
राजस्थान सरकार द्वारा आवेदन करने के लिए 18 दिसंबर 2022 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है
Rajasthan Free RSCIT Course का उद्देश्य
आज के दौर में कंप्यूटर मनुष्य की आवश्यकता बन चुका है। कंप्यूटर के माध्यम से समक्ष आवश्यक कार्य आसानी से और जल्दी संपन्न हो जाते हैं। दैनिक जीवन के अधिकतर कार्य कंप्यूटर के द्वारा किए जा रहे हैं। जिसके लिए राज्य की महिलाओं एवं बालिकाओं को कंप्यूटर की जानकारी उपलब्ध कराना अति आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य से राजस्थान सरकार द्वारा कंप्यूटर की सामान्य जानकारी एवं कार्यशैली से अवगत कराए जाने के लिए महिलाओं एवं बालिकाओं को बेसिक कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिलवाए जाने का प्रावधान किया गया है। ताकि महिलाएं भी कंप्यूटर का ज्ञान प्राप्त कर डिजिटल प्रणाली से जुड़ सके।
Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana List Check
RSCIT Free Course for Female की अवधि
राजस्थानी स्टेट सर्टिफिकेट कोर्स इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (RSCIT) फ्री कोर्स 3 माह की होगी यानी 132 घंटे का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद लाभार्थियों को परीक्षा में भाग लेना होगा। आरएससीआईटी कोर्स 100 नंबर का होता है। जिसमें से 40% नंबर लाने आवश्यक है। इसके अंदर 2 भाग आयोजित होते हैं। पहला भाग प्रायोगिक परीक्षा का और दूसरा भाग लिखित परीक्षा का होगा। इसमें से 30 नंबर की प्रायोगिक परीक्षा होगी जिसमें से आपको 12 नंबर लाना अनिवार्य है। और वही 70 नंबर की लिखित परीक्षा होगी जिसमें से आपको 28 नंबर लाना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा में केवल 35 प्रश्न होंगे जो 70 नंबर के होते हैं। प्रत्येक प्रश्न दो नंबर का होगा। परीक्षा के लिए आपको 1 घंटे का समय दिया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम
- चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तरीय समिति द्वारा राजस्थान नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा उनके चिन्हित आईटीजीके पर चयनित कोर्स के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा।
- बायोमेट्रिक मशीन से सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति की जाएगी।
- निश्चित समय पर ही RKCL विभाग द्वारा ITGK पर प्रशिक्षण कराया जाएगा।
- 3 महीने की अवधि पूरी होने पर विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में भाग लेना होगा।
- परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय एवं कोटा द्वारा किया जाएगा।
- वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय एवं कोटा द्वारा आरएससीआईटी रिजल्ट दिया जाता है।
राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स के लिए पात्रता
- Rajasthan Free RSCIT Course का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को राजस्थान की मूल निवासी होना चाहिए।
- फ्री कंप्यूटर कोर्स का लाभ केवल राज्य की बालिकाओं एवं महिलाओं को ही प्राप्त होगा।
- इसके लिए आवेदक की आयु 16 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक कम से कम 10 वीं कक्षा पास होना चाहिए।
राजस्थान Gargi Puraskar 2022
RSCIT Free Course for Female के लिए आवश्यक दस्तावेज
- जन आधार
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- अगर आपके पास डिग्री है तो उसकी मार्कशीट
- विधवा प्रकरण में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- तलाक के प्रकरण में तलाकनामा
- परिपक्वता की स्थिति में प्रमाण पत्र
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में पहचान पत्र दस्तावेज
- अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकरण में जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
RSCIT Free Course for Female के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको myrkcl.com/frmoasisadmission.php पोर्टल पर जाना होगा।

- इसके बाद आपको होम पेज अपना जन आधार नंबर कैप्चा कोड दर्ज कर Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।
- OTP नंबर दर्ज करके आपको Conform के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको RSCIT Free Course से संबंधित जानकारी मिलेगी।
- यदि आप आवेदन करने के बाद है तो आपको Proceed ट्यूशन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपनी इच्छा अनुसार कोर्स का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- नए पेज पर आपको डिस्ट्रिक्ट, तहसील और सेंट्रल प्रिफरेंस दर्ज करना होगा।
- यह सब प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा।
- जहां आपको एप्लीकेशन डीटेल्स, कास्ट कैटेगरी, क्वालीफिकेशन डीटेल्स आदि दर्ज करनी होगी और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने में दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आपको Validate के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आप आसानी से Rajasthan Free RSCIT Course के लिए आवेदन कर सकते हैं।
2 thoughts on “<strong>Rajasthan Free RSCIT Course </strong>Apply Online, Last Date, List”