PM SHRI Yojana : हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पुराने स्कूलों को एक नया स्वरूप देने एवं बच्चों को स्मार्ट शिक्षा से जोड़ने के लिए एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना का नाम PM SHRI Yojana है। जिसे शुरू करने की घोषणा प्रधानमंत्री जी ने 5 सितंबर 2022 सोमवार के दिन टीचर्स डे के अवसर पर ट्वीट के माध्यम से की है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा है कि “आज शिक्षक दिवस पर मुझे एक नई पहल की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। Prime Minister School for Rising India (PM-SHRI) योजना के तहत पूरे भारत में 14500 स्कूलों का विकास और उन्नयन किया जाएगा। यह सभी मॉडल स्कूल बनेंगे और इनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की पूरी भावना समाहित होगी। तो आइए और हमारे इस लेख के माध्यम से जानिए कि सरकार द्वारा पीएम श्री योजना को क्यों शुरू किया जा रहा है? साथ ही PM SHRI Scheme से जुड़ी ओर सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमारे इस लेख को भी जरूर पढ़ें।

PM SHRI Yojana- पीएम श्री योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पीएम श्री योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से पूरे भारत में 14500 पुराने स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से अपग्रेड किए गए स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका लाया जाएगा। इसमें नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लास,खेल और आधुनिक अवसंरचना पर विशेष ध्यान जोर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री जी ने अपने ट्वीट में बताया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने हाल के वर्षों में शिक्षा क्षेत्र को बदल दिया है मुझे यकीन है कि पीएम श्री स्कूल NEP की भावना से पूरे भारत के लाखों छात्रों को लाभान्वित करेंगे। PM SHRI Yojana के माध्यम से पुराने स्कूलों के ढांचे को सुंदर, मजबूत और आकर्षक बनाया जाएगा। कुछ जानकारी के मुताबिक देश के हर ब्लॉक में कम से कम एक पीएम श्री स्कूल की स्थापना की जाएगी और इस योजना के साथ देश के प्रत्येक जिलों के एक माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को भी जोड़ा जाएगा।
Vidhwa Pension Yojana
पीएम-श्री योजना के लिए 27,360 करोड़ स्वीकृत
स्कूलों में खुशी! स्कूल के उन्नयन और पुनर्गठन में बड़ा निवेश। इस पहल से केंद्र सरकार, केंद्र शासित प्रदेश राज्य और स्थानीय स्कूलों को फायदा होगा। 18 लाख से अधिक छात्रों को योजना के प्रत्यक्ष लाभार्थी होने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच वर्षों में 14,500 स्कूलों के उन्नयन और इसके लिए कुल 27,360 करोड़ रुपये की पीएम-श्री परियोजना को मंजूरी दी। केंद्र रुपये प्रदान करेगा। पहल के लिए 18,128 करोड़। डीबीटी फंडिंग सीधे स्कूलों में जाएगी प्रधानाध्यापक और स्कूल समितियां यह तय कर सकती हैं कि अपने नकद का 40% कैसे खर्च किया जाए। पर्यावरण के अनुकूल का उपयोग करते हुए स्कूल “हरित” होंगे। ये स्कूल इस योजना के तहत पर्यावरण परंपराओं और प्रथाओं आदि की भी जांच करेंगे। योजना के आधिकारिक वेब पोर्टल पर स्कूल स्वयं ऑनलाइन आवेदन करते हैं। चयन प्रक्रिया में तीन चरण होते हैं। राज्य या केंद्र शासित प्रदेश एनईपी को पूरी तरह अपनाने के लिए सहमत हैं, और केंद्र स्कूलों को गुणवत्ता आश्वासन हासिल करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।
PM SHRI Scheme Key Features
योजना का नाम | पीएम श्री योजना |
घोषित की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
घोषित दिनांक | 5 सितंबर 2022 टीचर्स डे पर |
उद्देश्य | भारत के पुराने स्कूलों को अपग्रेड करना |
कितने स्कूल अपग्रेड किए जाएंगे | 14,500 स्कूल |
साल | 2022 |
योजना का प्रकार | केंद्र सरकारी योजना |
Nari Shakti Puruskar
पीएम श्री योजना के तहत 14,500 स्कूलों का होगा अपग्रेडेशन
इस योजना के माध्यम से भारत के लगभग 14500 पुराने स्कूलों का अपग्रेडेशन होगा। इन पुराने स्कूलों को अपग्रेड करते समय आधुनिक सुंदर ढांचे, स्मार्ट कक्षाओं, खेल सहित अन्य आधुनिक बुनियादी सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा। यह सभी स्कूल केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर स्थापित किए जाएंगे जो देश के सभी राज्यों में स्थापित होंगे। PM SHRI Yojana के तहत 14500 स्कूलों को अपग्रेड करने में आने वाले खर्च को केंद्र सरकार वहन करेगी और राज्य सरकार को इस योजना पर अमल करने एवं निगरानी करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस योजना के तहत अपग्रेड किए गए स्कूल के माध्यम से सामान्य लोगों के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। जिससे उनका भविष्य निखरेगा और वह भी शिक्षित होकर भारत के विकास में अपनी भागीदारी निभा सकेंगे।
PM SHRI Yojana का उद्देश्य
पीएम श्री योजना का मुख्य उद्देश्य भारत के 14,500 पुराने स्कूलों का अपग्रेडेशन करना है। ताकि इन स्कूलों को नया स्वरूप देकर बच्चों को स्मार्ट शिक्षा से जोड़ा जा सके। पीएम श्री योजना के तहत अपग्रेड किए गए पीएम श्री स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी घटकों की झलक दिखाई देगी और यह अनुकरणीय स्कूलों की तरह काम करेंगे। इसके अलावा अन्य स्कूलों का मार्गदर्शन भी करेंगे। पीएमओ ने कहा है “इन स्कूलों का उद्देश्य सिर्फ गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अध्ययन और संज्ञानात्मक विकास होगा बल्कि 21वी सदी के कौशल की जरूरतों के अनुरूप समग्र और पूर्ण विकसित नागरिकों का निर्माण करना भी है।” PM SHRI Yojana के माध्यम से अब गरीब बच्चे भी स्मार्ट स्कूलों से जुड़ें सकेंगे जिससे भारत के शिक्षा क्षेत्र को एक अलग पहचान मिलेगी।
PM SHRI School में क्या-क्या खास होगा
- PM SHRI Yojana के तहत अपडेट किए गए पीएम श्री स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट शिक्षा और आधुनिक ढांचा होगा।
- पीएमश्री स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के सभी घटकों की झलक होगी।
- यह स्कूल अपने आसपास के अन्य स्कूलों का भी मार्गदर्शन करेंगे।
- इन स्कूलों में प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होगी।
- इसके अलावा इनमें अत्याधुनिक लैब स्थापित की जाएंगी। जिससे विद्यार्थी किताबों के अलावा प्रैक्टिस से भी सीख सकें।
- प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी के बच्चों के लिए खेल पर फोकस किया जाएगा। जिससे उनके शारीरिक विकास हो सके।
- यह योजना पीएम श्री स्कूलोंको आधुनिक जरूरतों के हिसाब से अपग्रेड करेगी। जिससे बच्चों की आधुनिक जरूरतें पूरी होंगी और वह एक अच्छे माहौल में शिक्षा को ग्रहण कर सकेंगे।
1 thought on “PM SHRI Yojana : पीएम श्री योजना की हुई शुरुआत, अपग्रेड होंगे 14,500 स्कूल”