NREGA Job Card List Chhattisgarh Online Check & Pdf Download 2023, नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ में नाम कैसे देखें, जिलेवार सूची, NREGA Job Card List CG
देश के अन्य राज्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत गरीब परिवारों को ग्राम पंचायत में ही सरकार द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जाता है ताकि रोजी रोटी की तलाश में हो रहे पलायन को रोका जा सके। नरेगा योजना के तहत सरकार द्वारा श्रमिकों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराया जाता है जिसके बाद उन्हें रोजगार प्रदान किया जाता है। इस योजना के लिए हर साल प्रत्येक लाभार्थी के लिए नया जॉब कार्ड तैयार किया जाता है।
NREGA Job Card List Chhattisgarh को लाभार्थी परिवार MGNREGA की आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से चेक कर सकते है। अब छत्तीसगढ़ का कोई भी नागरिक घर बैठे ऑनलाइन नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकता है। और पता कर सकता है कि उनका नाम लिस्ट में शामिल है या नहीं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ 2023 कैसे चेक करें से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

NREGA Job Card List Chhattisgarh 2023
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ में नाम शामिल होने पर लाभार्थी को 100 दिन का गारंटी रोजगार प्राप्त होता है। जॉब कार्ड में काम करने वाले नागरिक का पूरा विवरण दिया गया होता है जैसे उसने कितने दिन काम किया, उसकी मजदूरी राशि, काम करने की अवधि, अवकाश आदि का विवरण जॉब कार्ड में दिया गया होता है। इसलिए नरेगा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पहले जॉब कार्ड बनवाना आवश्यक होता है। जॉब कार्ड उपलब्ध होने पर ही मनरेगा योजना के तहत लाभार्थी 100 दिन का गारंटी रोजगार प्राप्त कर सकता है।
ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार NREGA Job Card List Chhattisgarh में अपना नाम घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। प्रत्येक वर्ष कुछ मानदंडों के आधार पर नए लोगों को नरेगा जॉब कार्ड न्यू लिस्ट में जोड़ा तथा हटाया जाता है वह सभी नागरिक जो नरेगा के मानदंडों को पूरा करेंगे। उन्हें नरेगा जॉब कार्ड छत्तीसगढ़ का लाभ प्रदान किया जाएगा।
MGNREGA Yojana Kya Hai, Details in Hndi
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ 2023 Key Highlights
आर्टिकल का नाम | NREGA Job Card List CG |
विभाग | ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार |
लाभार्थी | छत्तीसगढ़ के नरेगा मजदूर |
उद्देश्य | नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट सीजी में ऑनलाइन नाम चेक कराने की सुविधा प्रदान करना |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
साल | 2023 |
लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://nrega.nic.in/ |
NREGA Job Card List CG का उद्देश्य
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को 100 दिन का गारंटी रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट सीजी में ऑनलाइन नाम चेक कराने की सुविधा प्रदान करना है । ताकि राज्य के बेरोजगार नागरिक घर बैठे ही नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सके। और जान सके कि नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ में इनका नाम शामिल है या नहीं। क्योंकि जॉब कार्ड मिलने के बाद ही रोजगार की प्राप्ति होगी।
मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना
छत्तीसगढ़ के उन जिलों के नाम जिनकी जॉब कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है।
Korba (कोरबा) | Bastar (बस्तर) |
Balod (बालोद) | Kanker (कांकेर) |
Koriya (कोरिया) | Bemetara (बेमेतरा) |
Baloda Bazar (बलोदा बाजार) | Mahasamund (महासमुन्द) |
Narayanpur (नारायणपुर) | Dantewada (दन्तेवाड़ा) |
Kondagaon (कोण्डागांव) | Raigarh (रायगढ़) |
Bilaspur (बिलासपुर) | Mungeli (मुंगेली) |
Bijapur (बीजापुर) | Balrampur (बलरामपुर) |
Dhamtari (धमतरी) | Raipur (रायपुर) |
Durg (दुर्ग) | Rajnandgaon (राजनांदगांव) |
Jashpur (जशपुर) | Surguja (सुरगुजा) |
Janjgir-Champa (जांजगीर-चाम्पा) | Sukma (सुकमा) |
Gariaband (गरियाबंद) | Surajpur (सूरजपुर) |
Kabirdham (कबीरधाम) | – |
NREGA Job Card List Chhattisgarh 2023 के लाभ
- राज्य के लाभार्थी आसानी से नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- नरेगा के अंतर्गत कार्यों में लगे नागरिकों का संपूर्ण कार्य विवरण जॉब कार्ड में उपस्थित होता है।
- राज्य के जिन लोगों ने नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया था। वह अपना नाम नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में चेक कर सकते हैं।
- नरेगा जॉब कार्ड में कार्ड धारकों का पूरा विवरण दिया गया होता है। जिससे हर साल सरकार द्वारा प्रत्येक लाभार्थी के लिए नया नरेगा जॉब कार्ड जारी किया जाता है।
- ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़जारी कर दी गई है।
- मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर घर बैठे ऑनलाइन सूची में नाम चेक कर सकते हैं और पता कर सकते हैं कि उनका नाम ने जॉब कार्ड लिस्ट में शामिल है या नहीं।
- जॉब कार्ड प्राप्त होने से लाभार्थी को 100 दिन का रोजगार प्राप्त हो सकेगा।
- छत्तीसगढ़ नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में नाम शामिल होने पर ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन करने वाले लोग अब गांव में ही रहकर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।
- इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
PM Kisan 12th Installment Releasing
NREGA Job Card List Chhattisgarh के लिए पात्रता
- Nrega Job Card CG के लिए आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
- जॉब कार्ड के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक को ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
- जॉब कार्ड के लिए केवल एक मजदूर, गरीब अथवा बेरोजगार नागरिक ही पात्र होगा।
नरेगा जॉब कार्ड छत्तीसगढ़ के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- श्रमिक कार्ड
- बिजली बिल/ड्राइविंग लाइसेंस
- बीपीएल राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
NREGA Job Card List Chhattisgarh 2023 ऑनलाइन कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ देखने के लिए NREGA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- होम पेज पर आपको Gram Panchayat के सेक्शन में Generate Reports के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने भारत के सभी राज्यों के नाम की सूची आ जाएगी।
- अब आपको इसमें अपने राज्य यानी CHHATTISGARH के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

- अब आपको इस पेज में मांगी गई जानकारी जैसे Financial Year, District, Block और Panchayat का चयन करना होगा।
- सभी का चयन करने के बाद आपको Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट आ जाएगी।
- इस लिस्ट में आप अपने नाम के आगे क्लिक कर अपने जॉब कार्ड का विवरण देख सकते हैं।
- इस प्रकार आप आसानी से नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ 2023 में अपना नाम चेक कर सकते हैं।