Mahila Samman Bachat Patra Tax Benefits, Interest Rates, Calculator, महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है, नियम, फायदे, आवेदन प्रक्रिया देखें, How to Apply for Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023
महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करते महिलाओं को बड़ा तोहफा देने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से देश की महिलाओ को सेविंग करने का मौका मिलेगा। महिला सम्मान बचत पत्र के तहत महिला या लड़की के नाम पर लाखों रुपए निवेश कर बढ़िया ब्याज प्राप्त किया जा सकता है। अगर आप भी अपना पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको महिला सम्मान बचत पत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त होना जरूरी है। जैसे कि Mahila Samman Bachat Patra क्या है? इसमें कितने पैसे जमा कर सकते हैं? और कितनी ब्याज दर मिलेगी? सभी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Mahila Samman Bachat Patra 2023 क्या है?
देश की महिलाओं और लड़कियों को बचत पर ज्यादा फायदा प्रदान करने के लिए 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में 2023-24 बजट पेश करते महिला सम्मान बचत पत्र योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। महिला सम्मान बचत पत्र में आप 2 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। जिसके बाद आपको आपकी जमा राशि पर सरकार द्वारा 7.5% की दर के हिसाब से ब्याज मिलेगा। इस योजना निवेश किया गया पैसा 2 साल तक जमा रहेगा और उसके बाद ब्याज सहित आपकी सारी रकम आपको वापस कर दी जाएगी।
भारत सरकार की यह योजना मार्च 2025 तक लागू रहेगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी उम्र की महिलाएं या लड़की महिला सम्मान बचत पत्र अकाउंट खुलवा सकती हैं। महिलाओं को सेविंग करने के लिए यह योजना काफी लाभदायक सिद्ध होगी। इस योजना को खासतौर पर महिलाओं और लड़कियों के लिए शुरू किया जा रहा है। और इस बचत पत्र में महिलाओं को आंशिक निकासी की सुविधा भी प्राप्त होगी। आपको बता दें कि महिला सम्मान बचत पत्र की घोषणा के बाद से ही सरकार की काफी सराहना की जा रही है।