LIC Dhan Varsha Plan 866 Details, Benfits & Features | LIC धन वर्षा योजना क्या है | Dhan Varsha Plan LIC Premium Chart, Calculator | एलआईसी धन वर्षा प्लान लाभ एवं विशेषताएं
देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा निगम LIC (Life Insurance Corporation) नए नए प्लान लेकर आती रहती है। इस बार LIC नागरिकों के लिए मार्केट में शानदार प्लान लेकर आई है। जिसका नाम एलआईसी धन वर्षा प्लान 866 है। जिसे हाल ही में लांच किया गया है। LIC Dhan Varsha Plan 866 में बोनस, 10 गुना इंश्योरेंस सहित कई सुविधाओं की पेशकश की गई है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से LIC धन वर्षा योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप भी जीवन बीमा कंपनी में निवेश कर 10 गुना रिस्क कवर पा सकें। इसलिए आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

LIC Dhan Varsha Plan 866
भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी ने एक नया प्लान लांच किया है। इसका नाम एलआईसी धन वर्षा प्लान 866 है। 866 नंबर एलआईसी की तालिका संख्या पर आधारित एलआईसी धन वर्षा प्लान है। LIC Dhan Varsha Plan एक नॉन पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, सेविंग, सिंगल प्रीमियम जीवन बीमा पॉलिसी है। जो आपको सुरक्षा के साथ-साथ सेविंग की भी सुविधा देती है। सिंगल प्रीमियम प्लान से आप 10 गुना रिस्क कवर पा सकते हैं। साथ ही कई सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। LIC की Dhan Varsha प्लान में आपको एक ही बार प्रीमियम जमा करना होगा। आपको बार -बार प्रीमियम जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।
1 thought on “LIC Dhan Varsha Plan 866 Details, Benfits & Features : निवेश पर मिलेगा 10 गुना रिटर्न”