Farm Machinery Bank Yojana Online Apply और फार्म मशीनरी बैंक योजना एप्लीकेशन स्टेटस चेक करे एवं लाभार्थी सूची, पात्रता व दस्तावेज़ जाने
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार समय-समय पर किसानों के लिए अलग-अलग योजनाएं आरंभ करती रहती है। आज हम आपको इसी प्रकार की योजना के बारे में बताएंगे। जिसका नाम फार्म मशीनरी बैंक योजना है। हम आपको बताएंगे कि फार्म मशीनरी बैंक योजना क्या है?, इसका क्या उद्देश्य है?, इसके लाभ, विशेषताएं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप Farm Machinery Bank Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Farm Machinery Bank Yojana
आज के दौर में बिना मशीन लिए खेती-बाड़ी करना बहुत मुश्किल है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए Farm Machinery Bank Yojana का आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत मशीनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए गांवों में फार्म मशीनरी बैंक का गठन किया जाएगा। गांव का कोई भी व्यक्ति फार्म मशीनरी बैंक खोल सकता है। जिसमें वह किसानों को मशीनरी किराए पर प्रदान करेगा। Farm Machinery Bank खोलने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी।
PMVVY Update
सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी
फार्म मशीनरी बैंक खोलकर कोई भी व्यक्ति इनकम का एक बड़ा जरिया खड़ा कर सकता है और इससे किसानों को भी लाभ पहुंचेगा। फार्म मशीनरी बैंक खोलने के लिए सरकार द्वारा 80% सब्सिडी प्रदान की जा रही है। किसानों को लागत का 20 फ़ीसदी ही पैसा लगाना होगा। इस योजना के अंतर्गत सब्सिडी 10 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए तक प्रदान की जाएगी। फार्म मशीनरी बैंक योजना के अंतर्गत एक मशीनरी पर 3 साल में केवल एक बार ही सब्सिडी प्रदान दी जाएगी और 1 साल के अंतर्गत किसान तीन अलग तरह की मशीनों पर सब्सिडी ले सकता है।
Key Highlights Of Farm Machinery Bank
आर्टिकल किसके बारे में है | फार्म मशीनरी बैंक योजना |
किस ने लांच किया | केंद्र सरकार |
लाभार्थी | देश के किसान |
उद्देश्य | किसानों को किराए पर म खेती के लिए मशीनरी प्रदान करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | https://agrimachinery.nic.in/ |
साल | 2022 |
Farm Machinery Bank Yojana कस्टम हायरिंग सेंटर
फार्म मशीनरी बैंक योजना के अंतर्गत देशभर में कस्टम हायरिंग सेंटर बनाए जा रहे हैं। जिसके माध्यम से फार्म मशीनरी बैंक खोले जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत अब तक 50 हजार से ज्यादा कस्टम हायरिंग सेंटर खोले जा चुके हैं। सरकार द्वारा इस योजना के लिए एक आधिकारिक पोर्टल तथा मोबाइल एप भी लॉन्च कर दिया गया है। इसके माध्यम से किसान फार्म मशीनरी बैंक खुलवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। Farm Machinery Bank Yojana के अंतर्गत किसान सीड फर्टिलाइजर ड्रिल, प्लाऊ, थ्रेसर, टिलर, रोटावेटर जैसी मशीनों को सब्सिडी पर खरीद सकता है।
फार्म मशीनरी बैंक योजना पहला चरण
Farm Machinery Bank योजना का पहला चरण राजस्थान में शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत सभी वर्गों के किसानों को फायदा प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति, महिलाओं, बीपीएल कार्ड धारक और छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा पहले आओ पहले पाओ के अनुसार किसानों को अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
PM Mudra Loan
Farm Machinery Bank Yojana उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को किराए पर खेती के लिए मशीनरी उपलब्ध कराना है। फार्म मशीनरी बैंक योजना के माध्यम से फार्म मशीनरी बैंक खोलकर किसानों को किराए पर खेती हेतु उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे कि उन्हें खेती करने में आसानी होगी। इस बैंक को कोई भी व्यक्ति खोल सकता है। यह बैंक एक इनकम का भी बहुत अच्छा साधन बनेगा। इस योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तथा समय की भी बचत होगी।
फार्म मशीनरी बैंक योजना 2022 की विशेषताएं तथा लाभ
- Farm Machinery Bank के माध्यम से किसानों को किराए हेतु उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
- इस योजना के अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक खोले जाएंगे जिसके लिए सरकार द्वारा 80% अनुदान प्रदान किया जाएगा।
- फार्म मशीनरी बैंक खोलने के लिए किसान को केवल 20 फ़ीसदी ही राशि का भुगतान करना होगा।
- इस योजना के अंतर्गत अनुदान की राशि 10 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक होगी।
- इस योजना के माध्यम से किसानों को खेती करने में आसानी होगी तथा उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
- फार्म मशीनरी बैंक योजना 2022 के कार्यान्वयन के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर बनाए जाएंगे।
- इस योजना के अंतर्गत किसी एक उपकरण पर 3 साल में एक बार ही सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- 1 साल के अंतर्गत किसान तीन अलग-अलग तरह की मशीनरी पर सब्सिडी प्राप्त कर सकता है।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा मोबाइल ऐप तथा आधिकारिक पोर्टल आरंभ किया गया है।
- इस योजना को सबसे पहले राजस्थान में आरंभ किया गया है।
- फार्म मशीनरी बैंक योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति, महिलाओं, बीपीएल कार्ड धारक और छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Farm Machinery Bank Scheme 2022 की पात्रता
- इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को भारत का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मशीनरी के बिल की कॉपी
- भामाशाह कार्ड
- बैंक खाते की पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
Farm Machinery Bank Yojana Statistics
Registered manufacturer / dealer | 3672/33183 |
Subsidy approved single implement | Rs 6,98,25,99,174 |
Farmer / entrepreneur society / SHG / FPO | 801603 |
CHC project applications | 7724 |
Single implement applications | 488470 |
Subsidy approved | Rs 47,40,84,355 |
फार्म मशीनरी बैंक योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर इन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के टैब पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन के टैब पर क्लिक करने के बाद आपके सामने 4 कैटेगरी खुलकर आएंगी जो कि कुछ इस प्रकार है।
- फार्मर
- मैन्युफैक्चरर
- एंटरप्रेन्योर
- सोसाइटी/एसएचजी/ एफ पी ओ
- आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा। जिसमें पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि नाम, जीएसटी नंबर, पता, मोबाइल नंबर आदि भरना होगा।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक रेफरेंस नंबर आएगा जिसे आपको अपने पास संभाल कर रखना होगा।
एप्लीकेशन ट्रैक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर इन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको ट्रैकिंग के टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको ट्रैक your एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
- जैसे ही आप अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करेंगे आपका एप्लीकेशन स्टेटस आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।
इंप्लीमेंट ट्रैक करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर इन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको ट्रैकिंग के टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको ट्रक इंप्लीमेंट के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको इंजन नंबर तथा chassis नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपको सर्च इंप्लीमेंट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार इंप्लीमेंट स्टेटस आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।
सब्सिडी कैलकुलेट करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर इन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको सब्सिडी केलकुलेटर के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें पूछी गई जानकारी जैसे कि स्टेट/यूटी, जेंडर, फार्मर टाइप, डीलर सेल प्राइस, स्कीम, फार्मर कैटेगरी तथा इंप्लीमेंट दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आप को शो के बटन पर क्लिक करना होगा।
- आपकी सब्सिडी की राशि आप ही कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
मैनुफैक्चरर/डीलर की जानकारी देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर इन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको सिटीजन कॉर्नर के टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको नो मैन्युफैक्चरर/डीलर डिटेल की लिंक पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपके सामने एक नया फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें आपको अपना इंप्लीमेंट, स्टेट तथा डिस्ट्रिक्ट भरकर सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपकी मैन्युफैक्चरर्स/ डीलर की जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
साइन इन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर इन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको साइन इन के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको अपनी कैटेगरी का चयन करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें आपको अपनी लॉगिन आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको साइन इन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप साइन इन कर पाएंगे।
सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
- अब आपको सर्च बॉक्स में सीएचसी फार्म मशीनरी दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक सूची आएगी जिसमें से आपको सबसे ऊपर वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करेंगे सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
Contact Us
- सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। इस होम पेज पर आपको Contact Us का ऑप्शन दिखाई देगा।
- आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपको साडी कांटेक्ट डिटेल्स मिल जाएगी |
Helpline Number
हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको फार्म मशीनरी बैंक योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप ईमेल लिखकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। ईमेल आईडी support-agrimech@gov.in है।
1 thought on “Farm Machinery Bank Yojana Online Apply : रजिस्ट्रेशन (Farm Machinery Bank) एप्लीकेशन स्टेटस”