Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana Rabi, Kharif Apply Online, बिहार राज्य फसल सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन करे और Bihar Fasal Bima Yojana लॉगिन करे एवं योजना के लाभ, उद्देश्य, मुख्य तथ्य जाने |
प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को कई बार नुकसान उठाना पड़ता है। इस वजह से राज्य के किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। जिससे कि वह सही से खेती नहीं कर पाते। इस समस्या का समाधान करने के लिए बिहार सरकार ने बिहार राज्य फसल सहायता योजना का आरंभ किया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि बिहार राज्य फसल सहायता योजना क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Bihar Fasal Bima Yojana- बिहार राज्य फसल सहायता योजना
Bihar Fasal Bima Yojana का आरंभ बिहार में खेती करने वाले किसानों की फसल को प्राकृतिक आपदाएं जैसे की बाढ़, सूखा पड़ना आदि से बचाने के लिए आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत यदि किसानों की खेती को किसी प्राकृतिक आपदा के कारण कोई नुकसान पहुंचता है तो उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत किसानों की फसल की वास्तविक उत्पादन में 20% तक का नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर ₹7500 प्रदान किए जाएंगे और यदि नुकसान 20% से अधिक होता है तो प्रति हेक्टेयर ₹10000 प्रदान किए जाएंगे।इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि सीधे किसान के बैंक अकाउंट में पहुंचाई जाएगी। Bihar Fasal Sahayata Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए किसानों का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है तथा बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन फॉर्म
Bihar Fasal Bima Yojana के अंतर्गत 226 करोड़ रुपए की राशि का किया जाएगा भुगतान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा प्रदेश के 70000 किसानों के खाते में 13 सितंबर को बिहार राज्य फसल सहायता योजना की राशि भेजी जाएगी। वह सभी किसान जिन्होंने रबी फसल के उत्पादन में नुकसान उठाया है उनको Bihar Fasal Bima Yojana के माध्यम से राहत प्राप्त होगी। वह किसान जिन्होंने सन 2020-21 में फसल पर नुकसान उठाया है उनको बिहार सरकार के सहकारी विभाग द्वारा नुकसान भरपाई की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इस बार सरकार द्वारा रैयत एवं गैर रैयत दोनों तरह के पात्र किसानों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। प्रदेश के किसानों को लगभग इस योजना के अंतर्गत 226 करोड रुपए की धन राशि प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा अब तक 218 करोड़ 40 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। यह राशि पिछले वर्ष खरीफ मौसम में हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदान की गई है।
रबी फसल की सहायता राशि का किया जाएगा जल्द से जल्द भुगतान
इसके अलावा रबी की सहायता राशि के रूप में बिहार में अब तक 4 लाख 47 हजार 70 किसानों को लाभ की राशि प्रदान की जा चुकी है। खरीफ मौसम के लिए प्रदेश के 34 जिलों का चयन बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत किया गया है। इन सभी जिलों के 16 लाख 30 हजार 288 किसानों ने पंजीकरण किया था। लेकिन जांच के उपरांत यह संख्या कम हो गई है। केवल जांच के उपरांत पात्र पाए जाने वाले किसानों को ही लाभ की राशि का भुगतान किया जाएगा। बचे हुए किसानों को भी एक-दो दिन में लाभ की राशि प्रदान कर दी जाएगी। इसके अलावा रबी फसल की सहायता राशि के लिए 70 हजार किसान जांच में पात्र पाए गए हैं।
इन सभी किसानों को 30 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। सभी किसानों की जांच एवं भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर दी जाएगी। इस योजना के माध्यम से फसल की 1% से 20% तक क्षति होने पर प्रति हेक्टेयर ₹7000 की सहायता किसानों को प्रदान की जाती है। यदि क्षति 20% से अधिक होती है तो इस स्थिति में अनुदान की राशि ₹10000 प्रति हेक्टेयर प्रदान की जाती है। अधिकतम 2 हेक्टेयर तक के लिए ही इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
Bihar Labour Card List
Bihar Fasal Bima Yojana In Highlights
योजना का नाम | बिहार राज्य फसल सहायता योजना |
विभाग | सहकारिता विभाग |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
ऑनलाइन आवेदन की आरंभ तिथि | आरंभ है |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | कोई नहीं |
उद्देश्य | फसलों में हुआ नुकसान से बचाने के लिए किसान की आत्मनिर्भरता बढ़ाने की लिए राज्य में खेती को बढ़ाबा देने की लिए |
सहायता राशि | 7500 से 10,000 |
योजना का प्रकार | राज्य सरकार की योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pacsonline.bih.nic.in/fsy/ |
खरीफ मौसम के लिए आरंभ हुई आवेदन प्रक्रिया
बिहार राज्य फसल सहायता योजना में माध्यम से खेती करने वाले किसानों को किसी प्राकृतिक कारणों की वजह से नुकसान का सामना करना पड़ता है तो उनको सरकार द्वारा मुआवजा प्रदान किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत खरीफ मौसम के लिए कृषि विभाग एवं सहकारी विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। सरकार द्वारा आवेदन से लेकर भुगतान को तिथि निर्धारित कर दी गई है। वह सभी किसानों जो खरीफ फसल के लिए इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं वह कृषि विभाग में निबंधित किसान सहकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 31 जुलाई 2021 तक आवेदन कर सकते है। Bihar Fasal Bima Yojana के अंतर्गत फसल कटनी का प्रयोग 28 फरवरी 2022 को होगा।
इस फसल कटनी के माध्यम से यह तय किया जाएगा कि राज्य के किन किन जिलों के किन-किन प्रखंडों की पंचायत में खरीफ फसल का उत्पादन हुआ है। इस रिपोर्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा। जिससे कि सभी लोग इस रिपोर्ट को देख सकें। इस रिपोर्ट के माध्यम से यह भी तय किया जाएगा की किसानों को कितना मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
Bihar Startup Policy 2022 Online Registration
मार्च-अप्रैल 2022 को किसानों के खाते में किया जाएगा भुगतान
सरकार द्वारा 15 मार्च 2022 को यह निर्धारित किया जाएगा कि Bihar Fasal Bima Yojana के अंतर्गत किसान को कितना मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इसके पश्चात मार्च-अप्रैल में डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भुगतान किया जाएगा। केवल उन्हीं किसान को मुअफ्ज़ा प्राप्त होगा जिन्होंने निबंधन करा लिया है। इस समय केवल सोयाबीन, धान, मक्का की खेती करने वाले किसानों के ही आवेदन प्राप्त किए जा रहे है। मक्का के लिए पूरा राज्य के किसान आवेदन करवा सकते हैं। लेकिन सोयाबीन की खेती के लिए खगड़िया, बेगूसराय और समस्तीपुर जिले के किसान ही आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा धान के निबंधन के लिए 527 प्रखंडों के किसान पात्र होंगे। भागलपुर जिले के सात प्रखंड के किसान धान के लिए अपात्र है। यह प्रखंड नारायणपुर, नवगछिया, बिहपुर ,इस्माइलपुर, गोपालपुर, खरीक एवं रंगराचौक है।
फसल सहायता योजना के लिए आरंभ हुए निबंधन
बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत 2020-21 की रबी फसल के लिए निबंधन शुरू हो गए हैं। 3 दिसंबर 2020 को सहकारिता विभाग ने निबंधन करवाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को किसी प्रकार के प्रीमियम का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। फसल के नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी। वह सभी किसान जो इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करवाना होगा। यह निबंधन गेहूं, मक्का, चना, मसूर, अरहर, राई, सरसों, ईख, प्याज एवं आलू की फसल के नुकसान की भरपाई के लिए की जाएगी। सरकार द्वारा निबंधन की अलग-अलग फसलों के लिए अलग अलग तारीखे से प्रदान की गई हैं। वह सभी किसान जो इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें अंतिम तिथि से पहले निबंधन करवाना होगा।
इन फसलों की जाएगी भरपाई
- गेहूं तथा मक्का को राज्य के 38 जिलों में पंचायत स्तरीय किया गया है। इसके अलावा चना, मसूर, अरहर, राई, सरसों, ईख, प्याज एवं आलू को जिला स्तर पर अधिसूचित किया गया है।
- यदि चने की फसल का नुकसान होता है तो राज्य के 17 जिलों को भरपाई की जाएगी, मसूर की फसल पर नुकसान होता है तो 35 जिलों को भरपाई की जाएगी,
- अरहर की फसल का नुकसान होता है तो 22 जिलों को भरपाई की जाएगी, ईख की फसल को नुकसान होता तो 16 जिलों को भरपाई की जाएगी, राई तथा सरसों की फसल के लिए राज्य के सभी जिलों को भरपाई की जाएगी, प्याज की फसल का नुकसान होता है तो 14 जिलों को भरपाई की जाएगी तथा आलू की फसल पर नुकसान होता है तो 15 जिलों को भरपाई की जाएगी।
- बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत यदि नुकसान 20% से कम होता है तो छतिपूर्ति दर ₹7500 रुपए प्रति हेक्टेयर है। प्रत्येक किसान अधिकतम 2 हेक्टेयर के लिए इस योजना का लाभ उठा सकता है। यदि 20 फ़ीसदी से ज्यादा नुकसान होता है तो ₹10000 प्रति हेक्टेयर की दर से भरपाई की जाती है।
Bihar Fasal Bima Yojana 2023 एप्लिकेशन फॉर्म
इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानो को फसलों के बर्बाद होने पर मिलने वाली धनराशि के लिए किसी भी तरह का प्रीमियम नहीं भरना होगा | बिहार राज्य में अधिकतर लोग किसानी करते है राज्य में धान की फसल से लेकर तिलहन की तक की खेती बड़ी मात्रा में होती है | Bihar Fasal Bima Yojana 2023 के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए किसानो को खरीब की फसल तथा रबी की फसल के मौसम में ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा | जो इच्छुक लाभार्थी बिहार किसान फसल सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया हमने आपको अपने इस लेख में बताई है।
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2023 का उद्देश्य
बिहार के किसानो की फसलों को बाढ़,सूखा ,प्राकर्तिक आपदाओं से होने वाले नुकसान के लिए राज्य सरकार किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करना तथा आगे भविष्य में खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना| मौसम की मार से हुए फसलों के नुकसान का सामना करने वाले लाखो किसानो को Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2023 के अंतर्गत उन लाखो किसानो को लाभ पहुंचना |तथा किसानो को आत्मनिर्भर बनाना और सशक्त बनाना | इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने इस योजना को शुरू किया है|
Bihar Chhatravas Anudan Yojana 2022
फसल निबंधन की अंतिम तिथि
फसल का नाम | निबंधन की अंतिम तिथि |
गेहूं | 26 फरवरी |
मक्का | 26 फरवरी |
चना | 31 जनवरी |
मसूर | 15 फरवरी |
अरहर | 28 मार्च |
ईख | 28 फरवरी |
प्याज़ | 15 फरवरी |
आलू | 31 जनवरी |
राई – सरसो | 31 दिसंबर |
Bihar Fasal Bima Yojana हेतु प्राप्त कुल आवेदन
राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते
है वो इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है|
- फसल सहायता योजना हेतु अब तक प्राप्त कुल आवेदन 810070 (खरीफ-19 ),1150527 (खरीफ -18 )
- गेहू अधिप्राप्ति हेतु कुल आवेदन 7479
- बिहार राज्य फसल सहायता योजना रबी 2018 -19 हेतु प्राप्त कुल आवेदन 1754350
बिहार राज्य फसल सहायता योजना की विशेषताएं
- Bihar Fasal Sahayata Scheme को बिहार सरकार द्वारा बिहार के किसानों के लिए आरंभ किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से किसानों को फसल बीमा‘ का लाभ प्रदान किया जाता है।
- यदि किसी प्राकृतिक आपदा जैसे कि बाढ़, सूखा पड़ना आदि के कारण फसल की बर्बादी हो जाती है तो किसानों को इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- इस योजना के माध्यम से किसानों को ₹7500 प्रति हेक्टेयर 20% तक का नुकसान होने पर प्रदान किया जाता है।
- ₹10000 प्रति हेक्टेयर 20% से ज्यादा फसल का नुकसान होने पर प्रदान किए जाते हैं।
- यदि आप धान, मक्का, सोयाबीन आदि की खेती करते हैं तो आप जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन करवा लें।
- ऑनलाइन आवेदन करवाने की प्रक्रिया 18 मई 2021 से आरंभ हो रही है।
- यह ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई 2021 तक चलेंगे।
Bihar Fasal Bima Yojana के लाभ
- इस योजना के लाभ राज्य के उन किसानो को प्रदान किया जायेगा ।जिनकी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं ,मौसम की परिस्थितियों के कारण क्षति हुई है ।
- बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2023 के अंतर्गत राज्य के किसानो की फसलों की वास्तविक उपज दर में 20 %तक का नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर की दर से 7500 रूपये की धनराशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी ।
- बिहार राज्य के किसानो की फसलों को वास्तविक उपज दर में 20 % से अधिक नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर की दर से 10000 रूपये तक की धनराशि प्रदान की जाएगी ।
- राज्य सरकार द्वारा किसानो की फसलों को मौसम ,बाढ़ से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सहायता धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी ।इसलिए आवदेक का बैंक अकाउंट होना चाहिए तथा बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए ।
Bihar Post Matric Scholarship 2022-23 Apply
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2023 के दस्तावेज़ (पात्रता )
- आवेदन करने वाला लाभार्थी बिहार राज्य का स्थायी निवासी
होना चाहिए| - इस योजना के अंतर्गत वही किसान आवेदन कर सकता है जिनकी फसल
प्राकर्तिक आपदाओं ,मौसम की मार से बर्बाद हुई हो | - आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- बैंक की पासबुक
- बैंक की भी अनिवार्य है
- खेती की ज़मीन के कागज़ात
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
बिहार राज्य फसल सहायता योजना हेतु निम्न कागज़ात की
स्वप्रमाणित प्रति
रेयत कृषक के लिए
- भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र
- स्वघोषणा प्रमाण पत्र
गैर रेयत कृषक के लिए
- स्व- घोषणा प्रमाण पत्र
Bihar Fasal Bima Yojana आवश्यक निर्देश
- फोटो (50 KB से कम होनी चाहिए )
- पहचान पत्र (भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त ) 400KB से कम होना
अनिवार्य है और (PDF) के रूप में होना चाहिए - बैंक की पासबुक के पहले पृष्टकी प्रति (400KB से कम होनी चाहिए
तथा(PDF) रूप में होना
चाहिए - आवासीय प्रमाण पत्र (400KB से कम होना चाहिए तथा (PDF) प्रारूप होना चाहिए )
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2023 के लिए आवेदन कैसे करे?
Bihar Fasal Bima Yojana के अंतर्गत जो इच्छुक लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है वो लाभार्थी नीचे दिए गए तरीके से आवेदन कर सकते है और इस योजना का लाभ उठा सकते है |

- इसके पश्चात् आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक कर करना होगा |विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा |

- फिर कंप्यूटर स्क्रीन पर नया पेज खुलने के बाद आपको आधार है या नहीं का विकल्प दिखाई देगा |अगर आपके पास आधार है तो हाँ के ऑप्शन पर क्लिक करे |

- आधार कार्ड के हाँ के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा उस पेज पर आपसे आधार नंबर पूछा जायेगा |

- फिर अपना आधार नंबर भर दे और अपना नाम भरना होगा सब्मिट कर दे |इस तरह आपका योजना के अंतर्गत आवेदन हो जायेगा |
Bihar Fasal Bima Yojana पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इसके पश्चात आपको लॉगइन के सेक्शन के अंतर्गत मोबाइल नंबर, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।
राज्य फसल सहायता निरीक्षण एप रबी डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको Bihar Fasal Bima Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- अब आपको लिस्ट ऑफ एलिजिबल ग्राम पंचायत के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको बिहार राज्य फसल सहायता निरीक्षण रबी के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने गूगल प्ले स्टोर खुल कर आएगा जिसमें आपको यह ऐप मिलेगा।
- आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप बिहार राज्य फसल सहायता निरीक्षण ऐप रबी डाउनलोड कर पाएंगे।
बिहार राज्य फसल सहायता निरीक्षण ऐप खरीफ डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- अब आपको लिस्ट ऑफ एलिजिबल ग्राम पंचायत के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको बिहार राज्य फसल सहायता निरीक्षण खरीफ के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने गूगल प्ले स्टोर खुल कर आएगा जिसमें आपको यह ऐप मिलेगा।
- आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप बिहार राज्य फसल सहायता निरीक्षण ऐप खरीफ डाउनलोड कर पाएंगे।
Bihar Fasal Bima Yojana पात्र ग्राम पंचायत की सूची देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको लिस्ट ऑफ एलिजिबल ग्राम पंचायत के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको साल, जिले का नाम तथा ब्लॉक का नाम चुनना होगा।
- इसके पश्चात आपको व्यू के बटन पर क्लिक करना होगा।
- पात्र ग्राम पंचायत की सूची आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
Bihar Fasal Bima Yojana (राबी 2022-23) रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना (राबी 2020-21) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
- इस पेज पर आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
- इसके पश्चात आपको अपने ब्लॉक का चयन करना होगा।
- जैसे ही आप अपने ब्लॉक का चयन करेंगे संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
खरीफ 2022-23 रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको रिपोर्ट के टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना (खरीफ 2022-23) के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपके सामने सभी जिलों की सूची कुल कराएगी।
- आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
- इसके पश्चात आपको अपने ब्लॉक का चयन करना होगा।
- संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना रबी 2022-23 रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको रिपोर्ट के टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना (राबी 2022-23) के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपको अपने जिले तथा ब्लॉक का चयन करना होगा।
- संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
धान अधिप्राप्ति 2022-23 रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको रिपोर्ट के टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको धान अधिप्राप्ति 2022-23 के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने सभी जिलों की सूची खुलकर आ जाएगी।
- आपको अपने जिले तथा ब्लॉक का चयन करना होगा।
- संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
गेहूं अधिप्राप्ति 2022-23 रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको रिपोर्ट के टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको गेहूं अधिप्राप्ति 2018-19 के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपको अपने जिले तथा ब्लॉक का चयन करना होगा।
- संबंधित जानकारियां के कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी |
डिजिटल सेवा कनेक्ट लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इसके पश्चात आपको लॉगइन विद डिजिटल सेवा कनेक्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको अपना यूजरनेम या ईमेल आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको साइन इन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप डिजिटल सेवा कनेक्ट लॉगइन कर पाएंगे।
Helpline Number
हमने अपने इस लेख के माध्यम से बिहार राज्य फसल सहायता योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके या फिर ईमेल के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर तथा ईमेल आईडी कुछ इस प्रकार है।
1 thought on “Bihar Fasal Bima Yojana : बिहार राज्य फसल सहायता योजना लॉगिन करे एवं योजना के लाभ, उद्देश्य, मुख्य तथ्य जाने”