Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana Registration, आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन व Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana एप्लीकेशन फॉर्म व स्टेटस देखे एवं लाभ तथा पात्रता जाने
आज दिनांक 12 नवंबर 2020 को हमारे देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने देश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना को आरंभ किया है यह योजना निश्चित रूप से देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana 31 मार्च 2022 तक कार्यरत रहेगी इसी श्रेणी में केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना को भी आरंभ किया गया था | इस प्रकार की योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिएआरंभ की जाती रही है|

Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana 2022
योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को रोजगार के अवसर देने के लिए बहुत से कार्य किए जाएंगे संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को रोजगार देने के लिए प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना को आरंभ किया गया है यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े यहां हम आपको Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, दिशा निर्देश, जरूरी दस्तावेज तथा अन्य सभी जानकारियों से रूबरू कराएंगे
Pradhan Mantri Kusum Yojana
योजना के अंतर्गत रोजगार सर्जन लक्ष्य को किया गया पार
सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के अंतर्गत निर्धारित औपचारिक रोजगार सर्जन लक्ष्य को पार किया जा चुका है। December 2020 में इस योजना की अधिसूचना जारी की गई थी। जिसके पश्चात इस योजना के अंतर्गत 7.51 million नौकरियां सृजित की गई जो कि 5.85 million के प्रारंभिक लक्ष्य से एक चौथाई अधिक है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 1 october 2020 से 30 march 2022 के बीच 1000 कर्मचारियों तक के उद्यमों में नियुक्त सभी नई औपचारिक नौकरियों का भविष्य योगदान कर्मचारियों और नियुक्त के हिस्से का किया जाएगा जो कि वेतन का 24% होगा। यह योजना केवल ₹15000 से कम आय वाले कर्मचारियों पर लागू की जाएगी।
इस योजना को रोजगार के अवसर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आरंभ किया गया था। इसके अलावा वर्ष 2024 तक इस योजना के अंतर्गत 22810 crore रुपए खर्च किए जाएंगे। 31 May 2022 तक 0.31 million प्रतिष्ठानों द्वारा 7.51 million नए कर्मचारी पंजीकृत किए गए हैं। जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा 5409.61 crore रुपए खर्च किए गए हैं।
Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana के कार्यान्वयन के लिए खर्च किए जाएंगे 6400 करोड रुपए
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का शुभारंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से लगभग 71 लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचा है। वर्ष 2020- 21 के लिए इस योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा 1000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया था। जिसमें से 405 करोड रुपए खर्च किए गए थे। वर्ष 2021-22 के बजट मैं इस योजना के अंतर्गत 3130 करोड़ आवंटित किए गए थे। इस योजना को वर्ष 2022- 23 तक कार्यान्वित किया जाएगा जिसके लिए सरकार द्वारा कुल ₹6400 खर्च किए जाएंगे।
31 अक्टूबर 2021 तक Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana का लाभ 112060 संस्थानों द्वारा प्राप्त किया गया है। जिसके अंतर्गत 2214.47 करोड़ रुपए 3660141 कर्मचारियों को प्रदान किए गए हैं। 13 दिसंबर 2021 तक यह राशि बढ़कर 2736.66 करोड़ हो गई थी। 12 मार्च 2022 तक 5195330 कर्मचारियों को 4055.90 करोड़ की राशि योजना के अंतर्गत प्रदान की गई है।
Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana In Highlights
योजना का नाम | आत्मनिर्भर भारत रोजगार |
योजना का प्रकार | केंद्र सरकार |
किसके द्वारा आरम्भ | निर्मला सीतारमण |
आरम्भ करने की तिथि | 12-11-2020 |
योजना की अवधि | 2 वर्ष |
उद्देश्य | रोजगार के नए अवसर प्रदान करना |
लाभार्थी | नए कर्मचारी |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php |
योजना के माध्यम से लाभवंती हुए 46.89 लाख नागरिक
आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के माध्यम से 46.89 लाख नागरिक लाभवंती हुए हैं। इस बात की जानकारी संसद के माध्यम से 10 फरवरी 2022 को प्रदान की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महामारी के बीच रोजगार सर्जन को प्रोत्साहित करना है। 29 जनवरी 2022 तक 1.26 लाख प्रतिष्ठानों के माध्यम से 46.89 लाख लाभार्थियों को इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। इस बात की जानकारी श्रम मंत्री रामेश्वर तेली द्वारा प्रदान की गई है। इस योजना को 1 अक्टूबर 2020 से प्रभावी रुप से लांच किया गया था। कोविड-19 महामारी के दौरान सामाजिक सुरक्षा लाभ और रोजगार के नुकसान की भरपाई के साथ-साथ इस योजना के माध्यम से नए रोजगार के सर्जन के लिए नियुक्तओ को प्रोत्साहित किया जाता है।
Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana का संचालन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के माध्यम से किया जाता है। जिसके माध्यम से नियोक्ताओं के वित्तीय बोझ को कम किया जा सके एवं अधिक श्रमिकों को काम पर रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दी गई थी।
PM Ujjwala Yojana Latest List [ December ]
योजना के बजट को बढ़ाकर किया गया 6400 करोड़
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना को रोजगार प्रदान करने के लिए नियोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आरंभ किया गया था। इस योजना के अंतर्गत वित्त मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। पहले इस योजना का बजट 3130 करोड़ रुपए था जिसे अब बढ़ाकर 6400 करोड रुपया कर दिया गया है। Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana के माध्यम से सरकार द्वारा ईपीएफ में कर्मचारी शेयर का भुगतान किया जाता है। इस योजना का लाभ वह सभी कर्मचारी उठा सकते हैं जिनकी वेतन ₹15000 या फिर इससे कम है।
इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री एक्सपेंडिचर को 13306.50 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 16893.68 करोड़ रुपए कर दिया गया है। मिनिस्ट्री द्वारा सभी असंगठित क्षेत्र के कामगारों को श्रम पोर्टल पर रजिस्टर किया जा रहा है। पहले यह कार्य करने के लिए 150 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया था जिसे बढ़ाकर 500 करोड़ रुपए कर दिया गया है।
योजना के माध्यम से प्रदान की गई 40 लाख नौकरियां
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कोरोना महामारी के कारण पिछले दिनों कई लोगों की नौकरियां चली गई है। इस स्थिति में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana का शुभारंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से करीब 40 लाख लोगों को नौकरियां प्राप्त हुई है। 27 नवंबर 2021 तक कुल 39.59 लोगों को नौकरियां प्रदान की जा चुकी है। इन सभी नागरिकों को 1.16 लाख प्रतिष्ठानों के माध्यम से प्रदान किया गया है। इस बात की जानकारी श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली द्वारा प्रदान की गई। इस योजना को आत्मनिर्भर भारत पैकेज के अंतर्गत लांच किया गया था। वह सभी कंपनियां इस योजना का लाभ उठा सकते हैं जो ईपीएफओ के अंतर्गत रजिस्टर्ड है।
1000 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों को प्रदान कि जाएगी दोहरी सब्सिडी
आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का लाभ उठाने के लिए 50 कर्मचारियों से कम वाली कंपनियों को कम से कम 2 नए कर्मचारी को नौकरी प्रदान करनी होगी। इसी तरह 50 से अधिक कर्मचारी वाली कंपनियों को सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने के लिए 5 नए नागरिकों को नौकरी प्रदान करनी होंगी। यदि प्रतिष्ठान में कर्मचारियों की संख्या 1000 तक है तो उनको दोहरी सब्सिडी प्रदान की जाती है। ऐसी सभी कंपनियों के कर्मचारियों को वेतन का 24% हिस्सा सब्सिडी के रूप में प्राप्त होता है। जिसमें कंपनी एवं कर्मचारी दोनों के हिस्से का 12-12% पीएफ कंट्रीब्यूशन शामिल होता है। सभी 1000 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों को 12% सब्सिडी प्रदान की जाएगी। यह सब्सिडी 2 वर्ष तक प्रदान की जाएगी।
पंजीकरण की अंतिम तिथि का किया गया विस्तार
Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana को अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से नियोक्ताओं को रोजगार सृजित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह योजना आत्मनिर्भर भारत 3.0 पैकेज के अंतर्गत घोषित कि गई थी। आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के अंतर्गत पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून 2021 निर्धारित की गई थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दिया गया है। नागरिकों द्वारा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया जा सकता है। ईपीएफ और एमपी अधिनियम 1952 के अंतर्गत पंजीकृत होने वाले नए कर्मचारी एवं नए प्रतिष्ठान 31 मार्च 2022 तक इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण कर सकते हैं।
Farm Machinery Bank Yojana Online Apply
71.80 लाख कर्मचारियों को पहुंचाया जाएगा योजना का लाभ
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना को रोजगार के अवसरों में वृद्धि लाने के लिए आरंभ किया गया था। इस योजना को आरंभ करते समय लगभग 58.5 लाख लाभार्थियों को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब इस लक्ष्य को बढ़ाकर 71.80 लाख लाभार्थी कर दिया गया है। इस योजना के माध्यम से 71.80 लाभार्थियों को कवर किया जाएगा। इस बात की जानकारी श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा लोकसभा में प्रदान की गई है। 12 जुलाई 2021 तक इस योजना के माध्यम से 84,390 संस्थानों के 22.57 लाख कर्मचारियों को 993.26 करोड़ रुपए का लाभ प्रदान किया गया है। इस योजना को पिछले वर्ष आत्मनिर्भर भारत पैकेज 3.0 के अंतर्गत लांच किया गया था। इस योजना का कार्यान्वयन एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन के माध्यम से किया जा रहा है।
Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य नियोक्ताओं को रोजगार सृजित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के माध्यम से उन कर्मचारियों को भी लाभ पहुंचाया जाएगा जिनकी नौकरी कोरोनावायरस संक्रमण के कारण गई है और उन्होंने 30 सितंबर 2020 तक किसी भी ईपीएफ कवर्ड संस्थान में नौकरी नहीं की है। सरकार द्वारा इस योजना का विस्तार अब 31 मार्च 2022 तक कर दिया गया है।
30 मार्च 2022 तक प्रदान किया जाएगा लाभ
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा 28 जून 2021 को आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का दायरा 30 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है। इस योजना को 1 अक्टूबर 2020 से 30 जून 2021 तक के लिए आरंभ किया गया था। अब यह योजना 30 मार्च 2022 तक संचालित की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2021 है। Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana के माध्यम से नियोक्ताओं को रोजगार सृजित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह प्रोत्साहन सरकार द्वारा कर्मचारी एवं नियुक्ता का प्रोविडेंट फंड कंट्रीब्यूशन जमा करके किया जाएगा। यदि किसी संस्था में 1000 से ज्यादा कर्मचारी हैं तो इस स्थिति में सरकार द्वारा केवल कर्मचारी कंट्रीब्यूशन ही जमा किया जाएगा।
इस योजना का लाभ 2 साल के लिए उन सभी कर्मचारियों को प्रदान किया जाएगा जिनकी मासिक आय ₹15000 या फिर ₹15000 से कम है। सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए कुल 22810 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। जिससे कि 58.50 लाख लाभार्थियों को इस योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। 18 जून 2021 तक 902 करोड रुपए की राशि 79577 संस्थानों के 21.42 लाख लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने के लिए खर्च की जा चुकी है।
31 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कोरोना वायरस महामारी का संकट अभी भी देश में बना हुआ है। जिसके कारण लगभग 2.53 करोड़ नागरिकों ने अपने रोजगार खोए हैं। केवल मई के माह में ही 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों के रोजगार गए हैं। इसी संकट को देखते हुए सरकार द्वारा पिछले वर्ष Aatmnirbhar Bharat Rojgar Yojana का आरंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा 2 सालों के लिए कर्मचारी एवं नियुक्ता का प्रोविडेंट फंड कंट्रीब्यूशन जमा किया जाएगा। जिसमें बेसिक सैलेरी एवं देअर्नेस एलाउंस का 12 फ़ीसदी वाला एंपलॉयर कंट्रीब्यूशन एवं एम्पलाई कंट्रीब्यूशन सरकार द्वारा जमा किया जाएगा।
इस योजना के माध्यम से सरकार का 58.5 लाख रोजगार सृजन करने का उद्देश्य है। आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का संचालन 1 अक्टूबर 2020 से किया जा रहा है। इस योजना की डेडलाइन 30 जून 2021 को समाप्त हो रही थी। अब इस डेडलाइन को सरकार द्वारा 31 मार्च 2022 कर दी गयी है